Top News

जालौन में कृषि भूमि के दान पत्र को लेकर विवाद, पुत्री ने एकतरफा पंजीकरण पर उठाए सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट,रामनरेश ओझा 

जालौन। जनपद जालौन के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में कृषि भूमि के दान पत्र को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी निधि तिवारी, पुत्री स्वर्गीय दीपक कुमार ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर आरोप लगाया है कि उनकी माता श्रीमती पुष्पा देवी की कृषि भूमि, गाटा संख्या 477, रकबा 0.103 हेक्टेयर का दान पत्र मनीष कुमार (पुत्र अनिल कुमार) ने अपने पक्ष में एकतरफा तरीके से पंजीकृत करा लिया है।

विज्ञापिका के अनुसार उक्त दान पत्र 9 जून 2026 को उप-निबंधक कार्यालय में लेखपत्र संख्या 3169 एवं खंड संख्या 3440 पर पंजीकृत हुआ है। उनका कहना है कि उनकी माता हृदय रोग से पीड़ित हैं और उनका उपचार कानपुर में चल रहा है।

कृषि भूमि

निधि तिवारी ने यह भी बताया कि उनके पिता स्वर्गीय दीपक कुमार का पूर्व में पारिवारिक विवाद के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो चुका है तथा उनके भाई की भी वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी माता की चार पुत्रियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को इस संपत्ति में हस्तक्षेप करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

सार्वजनिक सूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त संपत्ति के संबंध में अवैध हस्तक्षेप, बाधा या विवाद उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध दीवानी एवं आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह समाचार विज्ञापिका निधि तिवारी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना एवं लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने