रिपोर्ट - संजय कुमार साहू
झांसी। एनएच-27 रक्सा हाईवे की सर्विस रोड पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, मरीज और रोजाना सफर करने वाले लोग घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या की कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात से बिगड़ी व्यवस्था, छात्र-मरीज समेत हजारों राहगीर रोजाना हो रहे परेशान
लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में न तो ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती है और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में जाम में फंसे लोगों को उमस और लू जैसी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।
إرسال تعليق