ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा
जालौन: कुठौंद नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नगर भ्रमण कर आमजन से मुलाकात की और भाजपा मंडल कुठौंद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, मंडल स्तर पर संचालित कार्यक्रमों तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला के नेतृत्व की सराहना करते हुए मंत्री ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में अमित नीखरा, पवन शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, प्रशांत कश्यप, इंद्रजीत राजावत, किशन यज्ञिक, वरुण शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

إرسال تعليق