Top News

विभिन्न भाजपा बूथों पर चला वृक्षारोपण महाअभियान, पूजा शुक्ला ने किया पौधों का वितरण व रोपण

ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा 

कुठौंद/जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के तहत विभिन्न भाजपा बूथों पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

वृक्षारोपण अभियान ब्लॉक कुठौंद की ग्राम पंचायत खेड़ा मुस्तकिल, मजरा सीपुरा, कान्हा गेस्ट हाउस नैनापुर, शंकरपुर, इंगुर्री और कुठौंद सहित कई बूथों पर चलाया गया। पूजा शुक्ला ने अपने निजी खर्च से कोलकाता से मंगाए करीब 500 हाइब्रिड, फलदार, छायादार और फूलों के पौधों का किसानों एवं ग्रामीणों के बीच वितरण किया।


बताया गया कि पौधों को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों के माध्यम से विभिन्न बूथों एवं गांवों तक पहुंचाया गया। इस दौरान पूजा शुक्ला ने लोगों को पीपल के पेड़ के पर्यावरणीय और पारंपरिक स्वास्थ्य महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पूजा शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की अमूल्य विरासत सृजित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से वृक्षारोपण महाअभियान में सहभागी बनने, पौधों की देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान में हरिबाबू प्रधान खेड़ा मुस्तकिल, महेंद्र सिंह गौतम, अमित गुप्ता, रज्जू प्रजापति, वरुण कुमार, पूजा शुक्ला, सरिता, नीलम याज्ञिक और रिचा सहित अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

Post a Comment

أحدث أقدم