ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा
कुठौंद (जालौन)। यमुना तट स्थित ग्राम खेड़ा मुस्तकिल में नमामि गंगे पानी की टंकी परिसर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम दरबार की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन श्री सीताशरण प्रजापति एवं श्रीमती मीना देवी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में पूजा शुक्ला ने कहा कि रामलीला, यज्ञ, कथा और भागवत जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा और सीख प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को नई पहचान मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी में धार्मिक विकास कार्य इसके उदाहरण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सनातन संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य होते रहेंगे।
इस अवसर पर हरिबाबू प्रधान, भाजपा मंडल प्रभारी अमित नीखरा, शिवम प्रजापति, दीपक प्रजापति, मुन्नी देवी, गुड्डन, महावीर, रामखिलावन, शिवपूजन राजपूत सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق