Top News

विश्व पर्यावरण दिवस पर चला पौधा वितरण अभियान, डीएम-एसपी सहित गणमान्य लोगों को भेंट किए गए पौधे

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष द्वारा जनपद बागपत में "हरियाली पालो अभियान" के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जनपद बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनको पौधे भेंट किए गए। सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेकों गणमान्य लोगों को किया पौधे का वितरण

World Environment Day Plant Distribution Campaign - Baghpat | Hariyali Palo Abhiyan 2026

इस अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है। सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने बताया कि "हरियाली पालो अभियान" के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरियाली पालो अभियान के संरक्षक अजय खोखर, पुष्पेन्द्र खोखर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और जनपद को हराभरा बनाने में अपना योगदान देने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

أحدث أقدم