Top News

जालौन में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा 
जालौन। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम जालौन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में उरई के कैथरी टोल प्लाजा पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामपुरा चेयरमैन गायत्री वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी (आशू भैया), मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم