Top News

गुरू पूर्णिमा पर गौरीपुर के हनुमान मन्दिर में हुआ अखण्ड़ रामायण का पाठ

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर स्थित प्रसिद्ध संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर एवं सिद्ध आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये सैकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के संचालक धर्मवीर भगत जी के पावन सानिध्य में मंदिर परिसर में 24 घंटे से चल रहे अखण्ड़ पाठ का समापन होने पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। 

मंदिर के संचालक धर्मवीर भगत जी को गुरू पूर्णिमा पर्व पर विभिन्न राज्यों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया सम्मानित

इसके उपरान्त हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ और भगवान से समस्त विश्व के कल्याण की कामना की गयी। इस अवसर पर धर्मवीर भगत जी ने श्रद्धालुओं को गुरू पूर्णिमा पर्व की महत्ता से अवगत कराया। श्रद्धालुओं द्वारा गुरू धर्मवीर भगत जी को गुरू पूर्णिमा पर्व की शुभकामना दी गयी। उनको माला पहनाकर, पुष्प व वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया और उनका मंगल आर्शीवाद प्राप्त किया। धर्मवीर भगत जी ने श्रद्धालुओं द्वारा दिये गये प्रेम और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर एक विशाल भण्ड़ारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत ने धर्मवीर भगत जी को वंदन करते हुए उनके धाम व उनकी दिव्य शक्तियों के चमत्कार को लोगों के साथ साझा किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह गुरूजी, मंदिर के मुख्य पुजारी पंड़ित पुरुषोत्तम शर्मा, चन्द्रपाल ठेकेदार, तेजपाल सिंह ठेकेदार, आकाश ठेकेदार व रमेश कुमार ठेकेदार, रोहतक गढ़ी से - आनन्द कुमार, अर्जुन व जगबीर सिंह, डाक्टर मदन, सत्ता, सोनू, बिटटू, करम सिंह, आचार्य बसंत, रमेश कुमार पानीपत, रवि कुमार कुंड़ला फिरोजाबाद, मास्टर नीरज महेन्द्रगढ़ हरियाणा, बाबूराम, विनोद कुमार, विशाल, हेमराज ठेकेदार, मास्टर मदनपाल सिंह बिजनौर, विरेन्द्र सिंह, सोमवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, कृष्णगोपाल, अश्वजीत अमरोहा सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم