Top News

कावड़ शिविर के समापन पर भोले के भजनों पर जमकर झूमे आयोजनकर्त्ता

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

नेथला मोड़ बागपत स्थित शिव कांवड़ सेवा समिति के कांवड़ शिविर के समापन अवसर पर आयोजनकर्त्ताओं ने भोलेबाबा का धन्यवाद अदा किया और शिविर की सफलता पर सभी ने भोलेनाथ के भजनो पर नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिविर के आयोजनकर्ताओं नरेश चौहान सिसाना, विकास शर्मा सभासद एवं अंशुधर भारद्वाज आदि ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर में आने वाले लाखों कांवड़ियों की सेवा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। 
आपको बताते चले कि शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्नान, विश्राम एवं ठहरने की व्यवस्था, फल, कंबल, कूलर सहित अनेक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सेवादार लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि शिविर में 20 से अधिक सेवकों ने दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। सभी सेवादारों ने जिस लगन और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह प्रशंसनीय है। इस दौरान शिविर से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए आभार जताया। 
आयोजनकर्तााओं ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संदीप चौधरी, दिनेश चौधरी, मोहर सिंह, राजेन्द्र, नरेश सब्जी वाले, सुनील प्रधान सिसाना, अमित चौहान गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत, ग्यासे सिसाना, मोहनपाल उर्फ मोनी भाई, डॉ वीरेन्द्र, मास्टर राजकुमार, बीरसैन, दिनेश कुमार सहित समस्त सहयोगियों के योगदान की सराहना की। इसके साथ ही शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले ईश्वर जी, सोनू भाई सहित सभी सेवाप्रदाताओं की भी प्रशंसा की गई। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि सहयोगियों और सेवादारों के सामूहिक प्रयास के बिना इतने बड़े स्तर पर कांवड़ शिविर का संचालन संभव नहीं था। आयोजनकर्त्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم