Top News

वरिष्ठ रेलवे संस्थान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट - संजय साहू 
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में आयोजित 15 दिवसीय बच्चों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में आज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री कॉम. अमर सिंह यादव ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, खेल भावना और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंडल सचिव मनोज जाट, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश नामदेव, वर्कशॉप सचिव राजा भैया, लोको शेड सचिव संजीव द्विवेदी, रनिंग ब्रांच सचिव मुकेश यादव सहित नीरज त्रिपाठी, अभिषेक रायकवार, अमित यादव, नीरज वर्मा, केदार प्रसाद मीणा, अरविंद वर्मा, अजमत सिद्दीकी, उदय पाल सिंह, शहजाद खान, संतोष कुमार वर्मा और मयंक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह ठाकुर ने किया, जबकि उपाध्यक्ष शोभाराम राय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने