Top News

अहमदाबाद में पानीपुरी में हड्डी मिलने का दावा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पानीपुरी (Pani Puri) में हड्डी जैसी वस्तु मिलने का दावा किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के रानीप इलाके का बताया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ BRTS बस स्टॉप के पास स्थित एक लारी पर पानीपुरी खाने गई थी। महिला का कहना है कि शुरुआत में पानीपुरी में बाल निकला, जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में आखिरी पानीपुरी में हड्डी जैसी सख्त चीज मिलने से वह हैरान रह गई।

सोशल मीडिया पर वायरस वीडियो में महिला ने तुरंत दुकानदार से शिकायत की। आरोप है कि पहले दुकानदार ने उस वस्तु को लकड़ी का टुकड़ा बताया, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उसे हड्डी जैसा बताया। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया कि दुकानदार ने चाकू से उसे काटकर लकड़ी साबित करने की कोशिश की, लेकिन वह वस्तु नहीं कटी।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक प्रशासन या खाद्य विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Post a Comment

और नया पुराने