Top News

आगरा में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने आम यात्री बनकर किया निरीक्षण, टिकट जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं

ब्यूरो रिपोर्ट - सचिन सिंह चौहान आगरा 

आगरा शहर की सिटी बस सेवा की हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शनिवार को खुद आम यात्री बनकर सिटी बस में सफर किया। प्रतापपुरा से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान नगर आयुक्त ने न केवल टिकट व्यवस्था की पड़ताल की बल्कि यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। 
निरीक्षण के दौरान जब यात्रियों की टिकटों की जांच की गई तो बस में मौजूद लगभग 31 यात्रियों में से केवल 26 यात्रियों के पास ही टिकट मिली। नगर आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा, टिकट जांच व्यवस्था में ढिलाई के कारण प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद नगर आयुक्त ने सिटी बस ट्रांसपोर्ट के एआरएम को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए बस कंडक्टर को रूट से हटाने के निर्देश दिए हैं।

आगरा नगर आयुक्त ने कहां से कहां तक किया बस से सफर 
नगर आयुक्त ने प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट तक का टिकट खरीदा, लेकिन वे उसी टिकट के साथ भगवान टॉकीज तक यात्रा करते रहे। इस दौरान बस कंडक्टर अभिषेक राज ने न तो टिकट की वैधता की जांच की और न ही किसी यात्री से टिकट दिखाने को कहा। इतना ही नहीं, बस में यात्रा कर रहे कई यात्रियों के पास टिकट ही नहीं थी, फिर भी किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं की गई।

Post a Comment

और नया पुराने