ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा
जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में किया गया, जबकि महिला मोर्चा की ओर से पूजा शुक्ला एवं उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष सिंह त्रिपाठी ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जा, शक्ति और भविष्य का सशक्त आधार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई गति, नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के संकल्प से और अधिक मजबूती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जालौन आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।
महिला मोर्चा की पूजा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र "राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि" है और इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित हैं।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमेय त्रिपाठी, प्रियांश त्रिपाठी, शिवेन्द्र सिंह, के.टी., प्रबल, आकाश दीक्षित (बावली), जगदीश तिवारी, हरेन्द्र, विक्रम सिंह, अरुण जादौन, नितिन मिश्रा, अनीता कठेरिया, मंजू रानी, सीमा जादौन, मांडवी पाल, रमा सोनी, वरुण शुक्ला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
एक टिप्पणी भेजें