ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा
लहचूरा। हजरत कमल शाह सैयद वली बाबा साहेब के सलाना उर्स के अवसर पर लहचूरा में भव्य जवाबी कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे प्रसिद्ध कव्वालों ने सूफियाना कलाम, मनकबत और धार्मिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी शानदार पेशकशों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।रात्रि भर चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सूफी संगीत की मधुर स्वर लहरियों और आध्यात्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
उर्स के अवसर पर अकीदतमंदों ने बाबा साहेब की दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और खुशहाली की दुआ मांगी। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन भाईचारे, आपसी प्रेम और सूफी परंपरा की जीवंत मिसाल बनकर सामने आया। देर रात तक चली कव्वाली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने सूफियाना कलाम का भरपूर आनंद लिया।
एक टिप्पणी भेजें