ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर और काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का भव्य विकास भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का स्नेह और सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो आने वाले समय में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
जालौन।ब्लॉक कुठौंद के ग्राम पंचायत खेरा जमालपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ के अंतर्गत रामलीला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम दरबार की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
श्रीराम दरबार की आरती कर किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को दिया सनातन संस्कृति और धार्मिक एकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और जय श्रीराधे-कृष्ण के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूजा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सनातन संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर और काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का भव्य विकास भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का स्नेह और सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो आने वाले समय में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
पूजा शुक्ला ने श्रीराम दरबार में प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं का आशीर्वाद सदैव बना रहे तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और धार्मिक चेतना का प्रसार होता रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी अमित नीखरा, प्रधान प्रत्याशी आकाश दीक्षित, संयोग, अर्पित दुबे दीक्षित, शक्ति शंकर, विकास भैया, अनिल मिश्रा, अमित पाण्डेय, अनिल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें