Jalaun News: जालौन जनपद की ग्राम पंचायत लहचूरा में सार्वजनिक मंदिर परिसर में लगे सरकारी नल से जुड़ी समस्या को लेकर प्रकाशित पब्लिक हिंदी न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद जालौन के खंड विकास से आए सचिव कुलदीप वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
खंड विकास से आए सचिव कुलदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताया आभार
जानकारी के अनुसार, सरकारी नल का कुछ सामान मोहल्ले के एक व्यक्ति के पास रखा हुआ मिला था, जिसके कारण नल का संचालन प्रभावित हो रहा था। निरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंदिर प्रांगण में मौजूद सरकारी नल को पुनः सुचारू रूप से चालू कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।
खंड विकास से आए सचिव कुलदीप वर्मा ने मौके पर समस्या का त्वरित निस्तारण कराया। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में अन्य खराब या बंद पड़े नलों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही है, ताकि उनकी स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सरकारी नल के चालू होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने खंड विकास अधिकारी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान होने से पेयजल व्यवस्था बहाल हो गई है।


إرسال تعليق