Top News

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकली भव्य रैली, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने किया माल्यार्पण

ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा 
उरई (जालौन)। लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर रविवार को महाकवि कालिदास उच्च माध्यमिक विद्यालय, लहरिया पूर्व उरई में भव्य कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, पाल समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैकड़ों बाइक व ट्रैक्टरों के साथ नगर भ्रमण, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत


इस अवसर पर सैकड़ों बाइक एवं ट्रैक्टरों के साथ भव्य रैली निकाली गई, जिसने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। रैली का जगह-जगह समाजसेवियों एवं व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुठौंद एवं सर्वसमाज की लोकप्रिय नेत्री पूजा शुक्ला ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक ही नहीं, बल्कि न्याय, सेवा और धर्म संरक्षण की प्रतीक थीं। उन्होंने बताया कि 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में जन्मी अहिल्याबाई होल्कर ने महेश्वर को अपनी राजधानी बनाकर आदर्श शासन स्थापित किया।

उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, वैजनाथ ज्योतिर्लिंग सहित देश के अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, होल्कर महासभा जिलाध्यक्ष अनिल पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मांडवी पाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा आयोग सदस्य बाबा बालक दास पाल, नर्विदा गौतम, राम सोनी, सांसद नारायण दास अहिरवार, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि पाल, रिंकू पाल, अजय पाल, विनय कुमार पाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم