Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा 

जालौन। पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के 15 जुलाई को होने वाले जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, जालौन में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला की सहभागिता में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करे। इससे जन्मदिवस यादगार बनने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में एमएलसी एवं विधायक आरपी रामा निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, जिला मंत्री नर्वदा गौतम, प्रेमलता उपाध्याय, सरिता कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, बृजभूषण मुन्नू भैया, संजय त्रिपाठी, डिंपल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने