Top News

झांसी व्यापार मंडल की पहल रंग लाई, व्यापारियों की आवाज़ पहुंची प्रशासन तक

रिपोर्ट - संजय कुमार साहू 
झांसी: इसी संकल्प के साथ शहर क्षेत्र के बड़ा बाजार एवं सीपरी बाजार में आयोजित व्यापारी चेतना चौपाल के दौरान व्यापारी भाइयों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों को आज आयोजित उद्योग बंधु बैठक में प्रमुखता के साथ रखा गया।

बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी (IAS), नगर आयुक्त सुश्री आकांक्षा राणा (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ (IAS), एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

झांसी व्यापार मंडल द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक समस्या एवं सुझाव पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों ने अधिकांश मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए तथा शेष विषयों पर भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

झांसी व्यापार मंडल सभी व्यापारी भाइयों को विश्वास दिलाता है कि हमारा संगठन केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी समाधान के लिए निरंतर सक्रिय और संघर्षरत है।

Post a Comment

أحدث أقدم