Top News

पीएम के आवाहन पर ई-स्कूटी से जनता के बीच पहुंच रहीं भाजपा नेत्री पूजा शुक्ला

ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा 

प्रधानमंत्री जी के पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने के आवाहन पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला दुःख-सुख में 50 किलोमीटर तक ई-स्कूटी से पहुंचकर सफर कर रही हैं।

पीएम के आवाहन पर ही नहीं, बल्कि घर की कार और सुख-सुविधा का जीवन छोड़कर हर समय, हर मौसम और पूरे 12 माह समाज सेवा एवं जनता के सुख-दुःख में हमेशा ई-रिक्शा और ई-मोटर बाइक से सफर करती नजर आती हैं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला।

कुठौंद क्षेत्र में लगातार ई-मोटर बाइक से क्षेत्र भ्रमण कर रहीं पूजा शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को व्यवहार में उतारती दिखाई दे रही हैं। जालौन के कुठौंद क्षेत्र में उनका यह साधारण और जनसेवा वाला अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज भी तेज धूप में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी के पूज्य पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जिला औरैया तक ई-स्कूटी से पहुंचकर उन्होंने संवेदना व्यक्त की।


क्षेत्र के लोग पूजा शुक्ला के साधारण जीवन, समाज सेवा और जनता से जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं। भाइयों, बहनों और बुजुर्गों का उन्हें लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।

पूजा शुक्ला ने कहा
“साधारण जीवन सबसे अच्छा जीवन है।”

साधारण तरीके से सफर करते देख वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की।

Post a Comment

और नया पुराने