Top News

लहचूरा ग्राम प्रधान पर सरकारी नल का सामान गायब करने का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

जालौन। जनपद जालौन के ग्राम पंचायत लहचूरा में ग्राम प्रधान पर सरकारी नल का सामान गायब करने के आरोप लगने से विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हनुमान मंदिर के पास लगे सरकारी नल का रीबोर कराने के नाम पर मशीन, पम्प, आठ छड़ें समेत अन्य सामान निकाल लिया गया, लेकिन अब उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

रीबोर के नाम पर मशीन, पम्प और आठ छड़ें हटाने का दावा, सामान के संबंध में स्पष्ट जानकारी न मिलने पर जांच की मांग


ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में बिजली व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण सरकारी नलों का उपयोग लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में कई नलों की खराब स्थिति और एक सरकारी नल से निकाले गए सामान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि रीबोर कार्य कहां कराया गया और निकाला गया सरकारी सामान वर्तमान में कहां है, इसकी जानकारी मांगे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा सरकारी संपत्ति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं मामले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم