ब्यूरो रिपोर्ट: Public Hindi News
जालौन। जनपद जालौन के ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा में खेत में लगी आग से एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार कुलदीप पाल पुत्र मलखान पाल द्वारा अपने खेत में लगाई गई आग फैलकर पड़ोसी किसान नरेंद्र पाल सिंह पुत्र राजा भैया के खेत तक पहुंच गई, जिससे उनके लगभग 40 पाइप जलकर नष्ट हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस सेवा एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग को अन्य खेतों तक फैलने से रोक लिया गया।
पीड़ित किसान नरेंद्र पाल सिंह ने घटना में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।
मामले में संबंधित विभाग द्वारा जांच कर नुकसान का आकलन किए जाने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
إرسال تعليق