Top News

आगरा में आयकर इंस्पेक्टर ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

Agra के थाना Hari Parvat क्षेत्र स्थित Sanjay Place Income Tax Building में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। आयकर निरीक्षक Suresh Chand Maurya (50) ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सुरेश चंद मौर्य शाम करीब 5:45 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटर से कार्यालय पहुंचे थे। सामान्य दिनों में वह वैगनआर कार से आते थे। करीब 15 मिनट बाद बिल्डिंग से किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड लोकेंद्र मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सुरेश मौर्य को जमीन पर पड़ा देखा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को सातवीं मंजिल की सीढ़ियों से मृतक की चप्पलें बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह और लंबे समय से डिप्रेशन में रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि सुरेश मौर्य पिछले करीब 28 वर्षों से आगरा में तैनात थे। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने