नई दिल्ली। विवेक जैन।
गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व को बाबा मोहनराम मंदिर, दुर्गापुरी शाहदरा में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह के समय विश्व कल्याण एवं जनकल्याण की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन के साथ हुआ। इसके उपरांत बाबा मोहनराम जी की ज्योति शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यज्ञ के पश्चात बाबा मोहनराम मन्दिर काली खोली धाम हलालपुर व दुर्गापुरी धाम दिल्ली के पीठाधिपति धर्मचक्रवर्ती अनन्त श्री विभूषित अखण्ड़ भूमण्डलाधीश्वर वल्लभाचार्य जगद्गुरू डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर महाप्रभु एवं गुरू माता सुषमा देवी को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुरू निवास से प्रारंभ होकर बाबा मोहनराम मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गुरूदेव का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में गुरू पूजन कार्यक्रम में शिष्यों ने जगतगुरु डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर जी एवं गुरू माता सुषमा देवी जी का विधिवत पूजन कर वस्त्र, पुष्प एवं उपहार अर्पित किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
गुरू पूर्णिमा के पर्व पर शिष्यों ने बाबा मोहनराम मन्दिर काली खोली धाम हलालपुर व दुर्गापुरी धाम दिल्ली के पीठाधिपति जगतगुरु डॉ तेजबीर सिंह खोखर एवं गुरू माता सुषमा देवी की निकाली भव्य शोभायात्रा
इस अवसर पर जगतगुरु डॉक्टर तेजबीर सिंह खोखर ने सभी श्रद्धालुओं से सदाचार, सेवा, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत ने जगद्गुरू डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर महाप्रभु को वंदन करते हुए उनके धाम व उनकी दिव्य शक्तियों के चमत्कार को लोगों के साथ साझा किया और महाप्रभु के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंदू खोखर, रश्मी खोखर, संतोष देवी, रामनिवास त्यागी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें