संवाददाता (जालौन)
जालौन (उरई): कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में एक युवक के साथ सात लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लहचूरा निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके बेटे योगेंद्र सिंह का गांव के ही अशोक चौरसिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट में योगेंद्र सिंह को चोटें आईं।आरोप है कि कुछ देर बाद गांव के ही अशोक चौरसिया, सत्यम चौरसिया, शिवम चौरसिया, सुंदरम चौरसिया, रामस्वरूप चौरसिया, नयापाठकपुरा उरई निवासी देवेश सिंह और कैथरी निवासी प्रद्युम्न चौरसिया एकजुट होकर पीड़ित के घर के बाहर आ गए।
सभी ने मिलकर युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।परिजनों द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
एक टिप्पणी भेजें