Top News

जालौन: आईएएस रिंकू सिंह राही की सादगी बनी चर्चा का विषय, प्राइवेट बस से उरई पहुंचे, ई-रिक्शा से गए मुख्यालय

उरई (जालौन): अपनी सादगी और सहज कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही मंगलवार को प्राइवेट बस से उरई पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा के लिए गनर भी मौजूद था। बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्होंने किसी सरकारी वाहन का इंतजार नहीं किया, बल्कि आम लोगों की तरह ई-रिक्शा से मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

गनर के साथ आम यात्रियों की तरह किया सफर, सरकारी वाहन की बजाय ई-रिक्शा का किया इस्तेमाल


आईएएस अधिकारी का यह सादा और सामान्य अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने उन्हें आम यात्रियों की तरह यात्रा करते देखा, जिससे उनकी सादगी की काफी सराहना हुई। ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचने की जानकारी भी पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बनी रही।फिलहाल उनके उरई आगमन का आधिकारिक उद्देश्य या कार्यक्रम स्पष्ट नहीं हो सका है।

Post a Comment

और नया पुराने