Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुठौंद ब्लॉक परिसर में हुआ योगाभ्यास

ब्यूरो रिपोर्ट - रामनरेश ओझा

कुठौंद (जालौन)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक कुठौंद परिसर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति, बच्चों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पूजा शुक्ला ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सुखी एवं सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आत्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और वैश्विक पहल के परिणामस्वरूप योग को विश्व स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग एक स्वस्थ, संतुलित एवं समग्र जीवनशैली के रूप में पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। योग से निरोग और निरोग से समृद्धि के संकल्प के साथ सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग अपनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। "योग करें, निरोग रहें" के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं आमजन ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत, ब्लॉक प्रमुख अनुरुद्ध द्विवेदी, विकास खंड अधिकारी अरुण कुमार, सहायक विकास पंचायत अधिकारी बृजेंद्र त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सचिव शिवम बाजपेई, ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार, भाजपा मंडल प्रभारी राघवेंद्र उपाध्याय, अभिनव दीक्षित, पंकज शुक्ला, अमित नीखरा, शक्तिकेंद्र संयोजक अभिषेक दुबे, विष्णु शर्मा, कृष्णा याज्ञिक, रिचा मिश्रा, नीलम याज्ञिक, आरती पांडेय, एंजिल शुक्ला, नेती पांडेय, अंकिता याज्ञिक, वरुण शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने