Top News

वाटर वर्क्स फ्लाई ओवर पर हादसा,वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट - सचिन सिंह चौहान आगरा 
आगरा में शुक्रवार सुबह 10 बजे वाटर वर्क्स फ्लाई ओवर पर स्कूटी सवार 68 वर्षीय रिटायर्ड एलआईसी कर्मी रमेश चंद्र को अनियंत्रित वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Ai Photo 

थाना छत्ता प्रभारी अंकुर मलिक ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे 68 साल के रमेश तिलक निवासी कालिंदी विहार स्कूटी से भगवान टॉकीज की ओर जा रहे थे। वाटर वर्क्स फ्लाई ओवर पर उनकी स्कूटी किसी वाहन से टकरा कर अनियंत्रित हो गई।इससे वो सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से रहे वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  
रमेश चंद सुबह घर से अपनी दवा के निकले थे 
रमेश चंद्र (68) एलआईसी से रिटायर्ड थे। वह दोनों बेटों के साथ रहते थे। डायबिटीज की बीमारी का कमलानगर में एक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब पिता स्कूटर  से कमलानगर दवा लेने निकले थे। वाटरवर्क्स चौराहे पर एत्मादपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

Post a Comment

أحدث أقدم