रिपोर्ट - संजय कुमार साहू
झांसी: विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी और Youth Charcha के संयुक्त तत्वावधान में परिसर में वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित परिसर का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति *प्रो. मुकेश पांडेय*, परीक्षा नियंत्रक *श्री राज बहादुर सिंह*, वित्त अधिकारी *श्री प्रमोद कुमार सिंह*, कुलसचिव *श्री ज्ञानेन्द्र कुमार*, आईक्यूएसी निदेशक *प्रो. एस.के. कबिया*, *डॉ. अंजलि सक्सेना* सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Youth Charcha की ओर से *नीतू जाटव*, सदर मंडल उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विश्वविद्यालय के एनएस स्वयंसेवकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया।इस दौरान सभी अतिथियों और छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। आयोजन में "एक पेड़ मां के नाम" और "हरित बुंदेलखंड" का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें