ब्यूरो रिपोर्ट ,रामनरेश ओझा
स्टूडियो संचालिका वैष्णवी विश्वकर्मा ने बताया कि यहां प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा दूल्हा-दुल्हन के लिए आधुनिक ब्राइडल मेकअप सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टूडियो पूरी तरह वातानुकूलित है और राजस्थानी थीम पर तैयार किया गया है। यहां नवीनतम डिज़ाइन की ब्राइडल ड्रेस, आभूषण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी एवं सपा प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने स्टूडियो की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने वैष्णवी विश्वकर्मा एवं डॉ. हरिमोहन विश्वकर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. हरिमोहन विश्वकर्मा ने महेश चंद्र विश्वकर्मा का पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें