कुठौंद ( जालौन ) । प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कुठौंद से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए श्री हनुमत मिलन चतुर्थ पैदल यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। यात्रा में 121 श्रद्धालुओं की टोली बालाजी महाराज के दर्शन के लिए रवाना हुई। यात्रा के शुभ प्रस्थान के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
| मेहंदीपुर बालाजी |
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद बालाजी महाराज और हनुमान जी के जयकारों के बीच श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी धाम की ओर पैदल रवाना हुए। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि बालाजी महाराज के सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो। सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें और बाबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी (आशू भैया), नरेंद्र महंत प्रधान, आशीष पांडेय, श्याम यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, संदीप त्रिपाठी, गौतम त्रिपाठी, गीतेश महाराज, पूजा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता (गहोई वस्त्र भंडार), अमित नीखरा, धम्मू भैया, सुरेंद्र दीक्षित, सौरभ पाण्डेय (पत्रकार), आतिश तिवारी (काजल फोटो स्टूडियो), लाले महाराज, विनय महाराज, छोना दीक्षित, संतोष चतुर्वेदी, गोपाल गुप्ता, अनुभव मिश्रा, आकाश मिश्रा, अन्नू मिश्रा, हार्दिक मिश्रा, राहुल द्विवेदी (खेरा), शैलेश गुप्ता (गहोई), राहुल सेंगर, गौरव मिश्रा, मुखराम यादव, सुरेंद्र यादव, पवन शर्मा, अवधेश राजावत, अभी, विष्णु शर्मा, श्रीकांत द्विवेदी (फौजी), विकास द्विवेदी और गौरव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा को रवाना किया और सभी के सुखद एवं मंगलमय सफर की कामना की।
एक टिप्पणी भेजें