Top News

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल, मरीजों के बीच दिखे चूहे

क्राइम ब्यूरो - सचिन सिंह चौहान 

आगराएसएन मेडिकल कॉलेज (SN medical College) के मेडिसिन वार्ड से सामने आए वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में वार्ड परिसर के अंदर गंदगी और चूहों की आवाजाही दिखाई दे रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे आगरा के एक क्राइम रिपोर्टर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए मेडिसिन वार्ड संख्या-2 पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा था। इसके बाद जब वह मेडिसिन वार्ड संख्या-3 की ओर पहुंचे तो वहां के आखिरी कमरे के पास चूहों की गतिविधियां दिखाई दीं।
Public Hindi News


वीडियो में वार्ड के आसपास गंदगी और बंद कमरे के पास चूहों का आना-जाना नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे के आसपास चूहे घूम रहे थे, उसी क्षेत्र में मरीज भी भर्ती थे। वीडियो में अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है।


मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने