Top News

खुर्जा में सनसनीखेज डबल मर्डर: डॉक्टर ने पिता और पत्नी को गोलियों से भूना, अवैध संबंधों के शक में वारदात

उत्तर प्रदेश के Bulandshahr जनपद के Khurja में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। खुर्जा निवासी डॉक्टर मोमिन ने अपने ही पिता रियाजुद्दीन (48) और 22 वर्षीय पत्नी शना की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर को अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि मोमिन की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और महज 10 दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने